Thursday, July 16, 2026
Homeअपराधराजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में चोरी, नकाबपोश चोरों ने दो डॉक्टरों के...

राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में चोरी, नकाबपोश चोरों ने दो डॉक्टरों के घर खंगाले

हल्द्वानी के रामपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में नकाबपोश चोरों ने दो डॉक्टरों के बंद आवासों को निशाना बनाते हुए नकदी, जेवर और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात मेडिकल कॉलेज के ब्लॉक में रहने वाले डॉक्टर समीर पांडे और डॉ. प्रेरणा चमोली जब अपने घर लौटे तो आवास के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो अलमारी, बेड और अन्य सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर में रखी नकदी, जेवर और अन्य जरूरी सामान लेकर फरार हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया गया, जिन्होंने मौके से साक्ष्य जुटाए।

पुलिस का कहना है कि लिखित तहरीर मिलने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि दोनों डॉक्टरों के घरों से कितना सामान चोरी हुआ है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments