Sunday, October 18, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबागेश्वर में गुलदार की धमक से ग्रामीणों में दहशत, दर्शानी और जीजोली...

बागेश्वर में गुलदार की धमक से ग्रामीणों में दहशत, दर्शानी और जीजोली गांव के लोग परेशान

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के दर्शानी और जीजोली गांव में गुलदार की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में भय का माहौल है। शाम होते ही सड़क किनारे झाड़ियों में गुलदार दिखाई देने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। हाल ही में दर्शानी गांव में एक ग्रामीण गुलदार के नजदीक पहुंच गया, लेकिन परिजनों की सतर्कता से उसकी जान बच गई।

घटना के बाद झाड़ियों में बैठा गुलदार कैमरे में कैद हो गया। वहीं, इससे पहले गांव में घास काट रही एक महिला पर भी गुलदार के हमले की घटना सामने आ चुकी है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों में डर बढ़ता जा रहा है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही लोगों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार की लगातार मौजूदगी के कारण उन्हें रोजमर्रा के काम करने और घरों से बाहर निकलने में भी सावधानी बरतनी पड़ रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments