Tuesday, September 8, 2026
Homeबागेश्वरवाछम के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का हाईस्कूल में हुआ उच्चीकरण, क्षेत्रवासियों...

वाछम के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का हाईस्कूल में हुआ उच्चीकरण, क्षेत्रवासियों ने विधायक का जताया आभार

कपकोट (बागेश्वर)। विधानसभा क्षेत्र कपकोट के वाछम स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण होने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। विद्यालय के उच्चीकरण पर बड़ी संख्या में स्थानीय माताओं-बहनों, युवाओं और क्षेत्रवासियों ने विधायक सुरेश गढ़िया से उनके आवास पर मुलाकात कर आभार जताया।

इस दौरान विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि विद्यालय का उच्चीकरण केवल एक शिक्षण संस्थान को आगे बढ़ाने का कदम नहीं, बल्कि वाछम क्षेत्र के बच्चों के बेहतर भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र के विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

विधायक ने कहा कि क्षेत्रवासियों का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद उन्हें लगातार जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। कपकोट विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, विकास और जनकल्याण की योजनाओं को आगे भी इसी गति और दृढ़ संकल्प के साथ जारी रखा जाएगा।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान वाछम दिनेश दानू, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कमला, मंडल महामंत्री महेश दानू, पूजा देवी, आन सिंह दानू, हरीश दानू, लोकपाल दानू, कैलाश दानू, नंदी देवी, हंसी देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments