Saturday, March 7, 2026
Homeबागेश्वरअंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस 11 दिसम्बर 2017; बागेश्वर के लीती गांव में मनेगा...

अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस 11 दिसम्बर 2017; बागेश्वर के लीती गांव में मनेगा अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस

बागेश्वर (संवाददाता) :  संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस का आयोजन जनपद बागेश्वर के लीती गांव में 11 दिसम्बर को किया जाएगा। यह आयोजन उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद एवं चिनार संस्था द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। यह कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र के माउंटेन पार्टनरशिप के अंतर्गत किया जा रहा है।

इस वर्ष माउंटेन पार्टनरशिप की 15वीं वर्षगांठ है। इसका उद्देश्य पर्वतीय जीवन में सुधार लाना तथा पर्यावरण संरक्षण करना है। इस वर्ष का मुख्य विषय मौसम, भूख व पलायन है। इस कार्यक्रम में पर्यटन विकास गतिविधियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इनमें माउंटेन बाइकिंग, वर्ड वाचिंग, जिप लाइन इत्यादि प्रमुख हैं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के अनुसार पर्यटन आज उत्तराखंड के आर्थिक विकास एवं उन्नति के प्रमुख स्रेत के रूप में है। प्रदेश में पर्यटन की असीम संभावना विकसित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments