Thursday, July 16, 2026
Homeचमोलीगोपेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, रोड शो में हुआ जोरदार स्वागत

गोपेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, रोड शो में हुआ जोरदार स्वागत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को चमोली जिले के गोपेश्वर पहुंचे, जहां उन्होंने नगर क्षेत्र में रोड शो किया। इस दौरान स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।

रोड शो के बाद मुख्यमंत्री धामी ‘सरकार जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाएगी।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से सरकार की उपलब्धियों और संचालित योजनाओं की जानकारी भी साझा की जाएगी। साथ ही जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments