Thursday, August 27, 2026
Homeचमोलीजोशीमठ को Year-Round Tourism Destination बनाने पर जोर, यातायात और पार्किंग व्यवस्था...

जोशीमठ को Year-Round Tourism Destination बनाने पर जोर, यातायात और पार्किंग व्यवस्था सुधारने पर बनी सहमति

जोशीमठ। होटल एसोसिएशन जोशीमठ की महत्वपूर्ण बैठक में पर्यटन विकास, यातायात व्यवस्था और होटल व्यवसाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जोशीमठ को केवल एक Transit Point नहीं, बल्कि प्रमुख Tourism & Adventure Stay Destination के रूप में विकसित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में बदरीनाथ यात्रा के दौरान जाम एवं ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने, पर्याप्त एवं व्यवस्थित पार्किंग, पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की आवश्यकता बताई गई। आगामी सितंबर माह से बढ़ने वाली तीर्थ एवं पर्यटन गतिविधियों को देखते हुए प्रशासन के साथ समन्वय कर पूर्व तैयारी और प्रभावी ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार करने पर भी चर्चा हुई।

जोशीमठ-औली रोपवे को लेकर सरकार से वार्ता की मांग

बैठक में जोशीमठ-औली रोपवे को लेकर भी गंभीरता से चर्चा हुई। सदस्यों ने कहा कि रोपवे जोशीमठ की पर्यटन अर्थव्यवस्था और भविष्य के पर्यटन विकास के लिए महत्वपूर्ण है। इसके संचालन एवं पुनर्बहाली से जुड़े विषयों पर राज्य सरकार और संबंधित विभागों से तत्काल वार्ता कर ठोस समाधान की दिशा में पहल की जानी चाहिए।

बैठक में Valley of Flowers और Kuari Pass Trek पर आने वाले पर्यटकों को जोशीमठ में अधिक समय ठहरने के लिए प्रोत्साहित करने तथा आकर्षक Stay Packages, Trekking Packages और Adventure Tourism Packages विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।

ट्रैवल एजेंसियों और होटल कारोबार को जोड़ने पर जोर

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए देशभर की Travel Agencies, Tour Operators और DMCs से संपर्क बढ़ाने का निर्णय लिया गया। होटल व्यवसायी B2B बैठकों, TTF, SATTE, AITO जैसे प्रमुख Travel Markets/Trade Shows में सक्रिय भागीदारी कर होटल एसोसिएशन जोशीमठ एवं स्थानीय होटलों की जानकारी देश-विदेश के पर्यटन कारोबारियों तक पहुंचाएंगे।

जोशीमठ को Year-Round Tourism Destination के रूप में स्थापित करने के लिए Destination Promotion, Branding और Media Outreach के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर भी सहमति बनी। Travel Influencers, Bloggers एवं Media को आमंत्रित कर Destination Promotion को बढ़ावा देने के साथ Tourism Brochure, Destination Catalogue, Maps एवं Promotional Material तैयार करने की योजना पर चर्चा हुई।

बैठक में होटल, होमस्टे, ट्रैवल, एडवेंचर एवं पर्यटन व्यवसायियों से सुझाव लेकर संयुक्त कार्ययोजना बनाने तथा पर्यटन विकास के मुद्दों पर प्रशासन एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया।

नई कार्यकारिणी के गठन पर भी मंथन

बैठक में नए सदस्यों को एसोसिएशन से जोड़ने और नई कार्यकारिणी के गठन पर भी विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों की सहभागिता और सुझावों के आधार पर आगे की प्रक्रिया तय करने पर सहमति बनी।

बैठक में श्री माधव प्रसाद सेमवाल जी का होटल एसोसिएशन जोशीमठ की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उपस्थित सदस्यों ने पर्यटन विकास के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

होटल एसोसिएशन जोशीमठ ने अपना संकल्प “गंतव्य के रूप में जोशीमठ – सामूहिक प्रचार, सशक्त ब्रांडिंग एवं सतत पर्यटन विकास”रखा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments