Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डतीसरे दिन सुचारू हुई फूलों की घाटी यात्रा, नाले के उफान पर...

तीसरे दिन सुचारू हुई फूलों की घाटी यात्रा, नाले के उफान पर आने से रोके गए थे 160 पर्यटक

गोपेश्वर (चमोली ) : तीसरे दिन शुक्रवार को फूलों की घाटी यात्रा सुचारू हो गई है। जिसके बाद घांघरिया में रोके गए 160 पर्यटकों घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं। गौरतलब हो कि बुधवार को फूलों की घाटी मार्ग बरसाती नाले के उफान पर आने की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया था। यहां पुल भी बह गया था।

गुरुवार को फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क जाने वाले मार्ग में घूसा गदेरे पर अस्थायी पुलिया का निर्माण करने के साथ ही क्षतिग्रस्त मार्ग की भी मरम्मत कर दी गई थी। जिसके बाद शुक्रवार तड़के पुलिया को फिट कर पर्यटकों को घाटी के लिए रवाना किया गया। बताया कि वन विभाग की एक टीम को रेकी के लिए फूलों की घाटी भेजा गया था, जो अब लौट आई है। घाटी में स्थिति सामान्य है। विदित हो कि इस सीजन में अब तक 4500 पर्यटक घाटी की सैर कर चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments