Tuesday, July 7, 2026
Homeचमोलीबदरीनाथ मंदिर के गर्भगृह में स्पाई कैमरे से रिकॉर्डिंग, मुंबई निवासी पर...

बदरीनाथ मंदिर के गर्भगृह में स्पाई कैमरे से रिकॉर्डिंग, मुंबई निवासी पर पुलिस कार्रवाई

चमोली: बदरीनाथ धाम की सुरक्षा, गोपनीयता और धार्मिक मर्यादाओं को बनाए रखने के लिए चमोली पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है। इसी क्रम में मंदिर के गर्भगृह में अवैध रूप से वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया।

जांच के दौरान आरोपी की पहचान जयप्रकाश पांडे निवासी नोहर रोड, मुंबई के रूप में हुई। बताया गया कि वह मंदिर के गर्भगृह क्षेत्र में स्पाई कैमरे के माध्यम से अवैध रूप से वीडियो और फोटो रिकॉर्डिंग कर रहा था, जो मंदिर की निर्धारित व्यवस्थाओं और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है।

मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत चालानी कार्रवाई की। साथ ही मंदिर की गोपनीयता, सुरक्षा और धार्मिक मर्यादाओं को ध्यान में रखते हुए उसके पास से बरामद सभी वीडियो और फोटो तत्काल डिलीट करवा दिए गए।

चमोली पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा प्रतिबंधित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी से बचें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments