Tuesday, June 2, 2026
Homeचमोलीरोमांच, रफ्तार और सीमांत संस्कृति का संगम बना ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’

रोमांच, रफ्तार और सीमांत संस्कृति का संगम बना ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’

चमोली। सीमांत जनपद चमोली की सुरम्य और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नीति घाटी में आयोजित ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ के अंतिम दिन रोमांच और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। 31 मई से 2 जून तक चले इस तीन दिवसीय आयोजन के अंतिम दिन गमसाली से मलारी के बीच 30 किलोमीटर एमटीबी (माउंटेन बाइकिंग) चैलेंज प्रतियोगिता आयोजित की गई।

दुर्गम पहाड़ी रास्तों, चुनौतीपूर्ण ट्रैक और मनमोहक प्राकृतिक वादियों के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर से आए 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद शानदार प्रदर्शन कर अपने साहस और फिटनेस का परिचय दिया।

30 किलोमीटर पुरुष एमटीबी चैलेंज में खरिकसिंग अडॉनिस तांगपू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सूरज राणा मगर दूसरे और प्रकाश थापा मगर तीसरे स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग की 30 किलोमीटर एमटीबी प्रतियोगिता में अवनी डरियाल ने पहला स्थान हासिल किया। संध्या मौर्या दूसरे और इंद्रा कुमारी तमांग तीसरे स्थान पर रहीं।

15 किलोमीटर पुरुष एमटीबी चैलेंज में प्रज्जवल चौहान ने प्रथम, इशांत सिंह अधिकारी ने द्वितीय और अश्विन रौथान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में प्रिया ने पहला स्थान हासिल किया।

पर्यटन विभाग द्वारा भारतीय सेना और आईटीबीपी के सहयोग से आयोजित इस भव्य आयोजन में देश के 27 राज्यों से आए 1200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना, स्थानीय संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान दिलाना और युवाओं को फिटनेस व साहसिक खेलों के प्रति प्रेरित करना रहा।

पूरे आयोजन के दौरान नीति घाटी खेल, साहस, संस्कृति और पर्यटन गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनी रही। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, भारतीय सेना, आईटीबीपी, चिकित्सा विभाग, पर्यटन विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों की सक्रिय सहभागिता ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments