Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरमोदी ने गरुड़ चट्टी में की थी साधना; नरेंद्र मोदी का केदारनाथ...

मोदी ने गरुड़ चट्टी में की थी साधना; नरेंद्र मोदी का केदारनाथ धाम से है विशेष लगाव

वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती ने यादों को किया ताजा बताया कि 1985 व 86 के दौरान मोदी ने गरुड़ चट्टी में साधना की थी। मोदी करीब डेढ़ माह तक तक यहां रहे। उस दौरान पीएम मोदी केदार बाबा के दर्शनों के बाद ही चाय पिया करते थे।

केदारपुरी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ धाम से डेढ़ किमी पीछे गरुड़चट्टी नामक स्थान पर साधना की थी। अस्सी के दशक में पीएम मोदी समय-समय पर बाबा केदार के दर्शनों के लिए आते रहे। इतना ही नहीं गुजरात का मुख्यमंत्री बनने के बाद वर्ष 2002 में भी वह केदारनाथ आये थे, जबकि बदरीनाथ धाम में उनका आना-जाना लगा ही रहता था। वर्ष 2013 की आपदा के बाद गरुड़चट्टी का नामोनिशान ही मिट गया। उसके बाद से आज तक इस स्थान को लेकर कोई कार्य नहीं किया गया है। इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम के केदारपुरी आगमन पर गरुड़ चट्टी नामक स्थान को पुनर्जीवित करने के निर्देश दिये जाएंगे और मोदी अपनी पुरानी यादों को भी ताजा करेंगे। करीब एक घंटे तक मोदी जनता को संबोधित करेंगे। आपदा से पहले गरुड़ चट्टी यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ा था। यहां पर ठहरने के लिए कई धर्मशालाएं और आश्रम थे। जब केदारनाथ में सैलाब आया तो हजारों लोगों ने गरुड़ चट्टी में पनाह लेकर अपनी जिंदगी बचाई, लेकिन अब केदारनाथ के लिए नया पैदल मार्ग बनाये जाने से गरुड़ चट्टी वीरान पड़ा है।

केदारनाथ के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती भी उस दौरान पीएम मोदी से मिलने के लिए गरुड़ चट्टी जाया करते थे। उनकी पीएम मोदी से खास मित्रता थी। गुजरात का मुख्यमंत्री बनने के बाद श्रीनिवास पोस्ती उनसे मिलने भी गये। उस दौर की याद का ताजा करते हुए पोस्ती बताते हैं कि 1985 व 86 के दौरान मोदी ने गरुड़ चट्टी में साधना की थी। मोदी करीब डेढ़ माह तक तक यहां रहे। उस दौरान पीएम मोदी केदार बाबा के दर्शनों के बाद ही चाय पिया करते थे। पोस्ती कहते हैं कि दो तीन बार उन्होंने साथ में बाबा केदार के दर्शन भी किये। उनके अनुसार मोदी उनके फ्रंटियर हाउस में रुक कर केदारनाथ के बारे में पूछा करते थे।

जून 2013 की आपदा के बाद पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे थे, लेकिन सरकार ने उन्हें यहां उतरने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद उन्होंने केदारनाथ के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव भी रखा, जिसे प्रदेश सरकार नहीं माना। पोस्ती ने कहा कि पीएम मोदी कपाट खुलने पर भी केदारनाथ पहुंचे थे। इस दौरान उनसे पुरानी बातों को साझा किया गया और वे एकदम में ही पहचान गये। उन्होंने कहा कि अब पीएम मोदी दूसरी बार केदारनाथ आ रहे हैं। तीर्थ पुरोहित उनके आगमन को लेकर खासे उत्साहित हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments