Friday, September 25, 2026
Homeचमोलीसिरोली के पास भूस्खलन से कर्णप्रयाग-नैनीताल हाईवे बंद, वाहनों की लगी लंबी...

सिरोली के पास भूस्खलन से कर्णप्रयाग-नैनीताल हाईवे बंद, वाहनों की लगी लंबी कतार

कर्णप्रयाग। कर्णप्रयाग-नैनीताल हाईवे पर बैनीताल जाने वाले मार्ग के समीप सिरोली में बृहस्पतिवार सुबह अचानक बड़ा भूस्खलन हो गया। करीब 7:55 बजे पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गिरने से हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

मार्ग बंद होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हाईवे बंद होने से दैनिक यात्रियों के साथ ही पर्यटकों और स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

भूस्खलन की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग की टीम जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची और सड़क से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया। विभागीय टीम मार्ग को जल्द से जल्द यातायात के लिए खोलने में जुटी हुई है।

अधिकारियों के अनुसार मलबा हटाने के बाद जल्द ही हाईवे पर यातायात सुचारु कर दिया जाएगा। प्रशासन ने यात्रियों से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में सतर्कता बरतने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments