Monday, June 29, 2026
Homeचम्पावतमुख्यमंत्री धामी ने किया सिटी सेंटर का शिलान्यास, चंपावत को मिली नई...

मुख्यमंत्री धामी ने किया सिटी सेंटर का शिलान्यास, चंपावत को मिली नई विकास योजनाएं

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चंपावत जिले को विकास की बड़ी सौगातें दीं। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल में नई एमआरआई मशीन का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सुविधा के शुरू होने से अब क्षेत्र के मरीजों को एमआरआई जांच के लिए हल्द्वानी और अन्य दूरस्थ शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने रोडवेज स्टेशन परिसर में प्रस्तावित सिटी सेंटर निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सिटी सेंटर बनने से चंपावत शहर के विकास को नई गति मिलेगी और स्थानीय लोगों के लिए व्यापार एवं रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए, ताकि जनता को योजनाओं का लाभ जल्द मिल सके। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments