Thursday, June 11, 2026
Homeचम्पावतनगर पंचायत पाटी के पहले चुनाव में निर्दलीय नारायण लाल की जीत

नगर पंचायत पाटी के पहले चुनाव में निर्दलीय नारायण लाल की जीत

चंपावत। नगर पंचायत पाटी के पहले चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नवीन राम को 224 मतों से पराजित किया।

निर्वाचन परिणाम के अनुसार निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल को कुल 738 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी नवीन राम को 301 वोट मिले। चुनाव में 39 मत अवैध घोषित किए गए, जबकि 18 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना।

नौ जून को हुए मतदान में कुल 2067 मतदाताओं में से 1612 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह ने चुनाव परिणामों की औपचारिक घोषणा की।

वहीं वार्ड सभासद पदों के परिणामों में न्यू कॉलोनी वार्ड से नवल पचौली 183 मत प्राप्त कर विजयी रहे। जौलाड़ी वार्ड से बबलू सिंह ने 151 मत हासिल कर जीत दर्ज की। रानीचौड़ वार्ड से शांति देवी 166 मत पाकर विजयी रहीं, जबकि पूनाकोट वार्ड से संगीता ने 145 मतों के साथ जीत हासिल की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments