Saturday, July 4, 2026
Homeदेहरादूनअयोध्या चढ़ावा चोरी के बाद उत्तराखंड के चारधाम मंदिर अलर्ट, बीकेटीसी ने...

अयोध्या चढ़ावा चोरी के बाद उत्तराखंड के चारधाम मंदिर अलर्ट, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

देहरादून। अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के बाद उत्तराखंड के चारधाम मंदिरों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने मंदिरों में चढ़ावे और दान सामग्री की निगरानी को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने अधिकारियों और कर्मचारियों को चढ़ावे की पारदर्शिता बनाए रखने तथा उसके समुचित लेखा-जोखा के निर्देश दिए हैं।

मंदिर समिति के अधीन आने वाले दान-भेंट केंद्रों, गिनती स्थलों, लेखा-खजाना शाखा, विश्रामगृहों और पूजा काउंटरों में तैनात कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि चढ़ावे और दान सामग्री की सुरक्षा, निगरानी और पारदर्शिता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बीकेटीसी ने सभी संबंधित अधिकारियों से व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments