Saturday, April 25, 2026
Homeदेहरादूनअल्मोड़ाः डीएम आॅफिस में लगी श्रमिकों की भीड़, वापस भेजने को हो...

अल्मोड़ाः डीएम आॅफिस में लगी श्रमिकों की भीड़, वापस भेजने को हो रहा डाटाबेस तैयार

देहरादून। कोरोना वायरस को लेकर उत्तराखंड में लॉकडाउन आज भी जारी है। सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात है। इसे लेकर कई जगह सुबह से ही सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी है तो कहीं पर शांति बनी हुई है।
-लॉकडाउन के दौरान अल्मोड़ा के कलेक्ट्रेट परिसर में श्रमिकों की भीड़ लग गई। इन सभी का डाटा बेस लिया जा रहा है। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि अन्य राज्य सरकार द्वारा बात की जा रही है और इन सभी को भिजवाने की व्यवस्था की जाएगी।

– हरिद्वार के ज्वालापुर में सुबह सात बजे से ही राशन की दुकानों पर भीड़ लगी है। सुबह लोगों की लाइन लगवाकर पुलिस वहां से चली गई। लेकिन लोगों ने फिर से वहां भीड़ लगा दी।

-बाजपुर में आज सुबह सब्जी मंडी बाजार को हटाकर बेरिया रोड एसडीएम कोर्ट के सामने अलग-अलग दूरी पर सब्जी की फड़ लगाई गई हैं। लोग सुबह से ही सामान खरीदने निकल पड़े हैं।

-देहरादून में सुबह लोग रिस्पना पुल की तरफ वाहनों से निकले तो उनहें पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान कई लोगों की पुलिस के साथ बहस भी हुई। हालांकि अभी बाजार में भीड़ कम लगी है।

मोबाइल शॉप में चोरों ने चोरी का प्रयास किया
– रूद्रपुर में लॉक डाउन के दौरान नैनीताल हाईवे से सटी खालसा मोबाइल शॉप में चोरों ने चोरी का प्रयास किया। लेकिन वे दुकान में घुस नहीं सके। बता दें कि इस दुकान में तीसरी बार चोरी को कोशिश हुई है، जबकि दो बार दुकान में चोरी हो चुकी है।

-रुद्रपुर में लॉकडाउन में निर्धारित समय के अनुसार सुबह सात बजे ही राशन, दवा और दूध की दुकान खुल गईं। लेकिन पुलिस ने दुकानों को बंद करा दिया। पुलिस का कहना है कि दुकानों पर भीड़ लगाने की जरूरत नहीं है। ठेलियों से फल ओर सब्जी बेची जा रही हैं, साथ ही राशन के लिए होम डिलीवरी की सुविधा दी गई है।

– पिथौरागढ़ में सब्जी और परचून की दुकानें सुबह सात बजे से ही खुल गई हैं। लेकिन अभी गिने चुने लोग ही खरीददारी के लिए बाजार पहुंचे हैं। मोहल्लों कीदुकानों में भी भीड़भाड़ नजर नहीं आई। सुबह कुछ हेयर कटिंग सैलून खुले, लेकिन आदेशों में संशोधन के चलते बंद कर दिए गए।

-हरिद्वार में सुबह से ही लॉकडाउन में मिली छूट के दौरान सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बताया जा रहा है कि कई जगह आटा और चावल कम होने की समस्या आ रही है।

-रामनगर में भी जरूरी समानों की दुकानें खुली है, अन्य दिनों की अपेक्षा लोगों की आवाजाही काफी कम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments