Friday, September 11, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम देहरादून में, पन्ना प्रमुखों को अधिक सक्रिय...

उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम देहरादून में, पन्ना प्रमुखों को अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाने पर हुई चर्चा

देहरादून : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम शनिवार को राज्य के दौरे पर हैं।

उन्‍होंने देहरादून में प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में भाजपा के प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान पार्टी के आगामी कार्यक्रमों समेत विभिन्न विषयों पर विमर्श किया गया।

दुष्यंत कुमार गौतम ने प्रदेश मुख्यालय में आयोजित बैठक में भाग लिया
प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम शनिवार सुबह दिल्ली से देहरादून पहुंचे। सुबह 11 बजे से उन्‍होंने प्रदेश मुख्यालय में आयोजित बैठक में भाग लिया। इस बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार उपस्थित रहे।

पन्ना प्रमुखों को अधिक सक्रिय बनाने समेत अन्य विषयों पर चर्चा हुई
बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों का बूथ स्तर तक ले जाने के साथ ही पन्ना प्रमुखों को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने समेत अन्य विषयों पर चर्चा हुई।

इसके अलावा केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने की रूपरेखा भी तय की गई। बैठक में सभी प्रांतीय पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश प्रवक्ता, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों ने भाग लिया।

आज दिल्ली जाएंगे मुख्यमंत्री धामी
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली जाएंगे। देर रात उनका देहरादून वापसी का कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार सुबह सचिवालय में राज्य वन्य जीव बोर्ड की बैठक में शामिल हुए। दोपहर को उन्‍होंने भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में हिस्सा लिया। इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने जी-20 से संबंधित वीडियो कांफ्रेंसिंग में लिया हिस्सा
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में जी-20 के संबंध में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य सचिव डा एसएस संधु भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments