Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज सामने आए 42 कोरोना संक्रमित केस, संख्या पहुंची 1085

उत्तराखंड में आज सामने आए 42 कोरोना संक्रमित केस, संख्या पहुंची 1085

देहरादून। उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 42 नए केस मिलने की पुष्टि हुई है। अब राज्य में कोरोना संक्रमण के 1085 केस हो गए हैं। अब तक 295 मरीज ठीक हो चुके हैं। आज मिले मरीजों में देहरादून में नौ, नैनीताल में 15, पौड़ी में एक, हरिद्वार में नौ, चमोली में छह, पिथौराढ़ में एक और ऊधमसिंह नगर में एक मामला सामने आया है।

देहरादून में बुधवार को एक निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर, दून अस्पताल की महिला स्टाफ नर्स और महिला गार्ड में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जानकारी के मुताबिक निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर की क्लीनिक में एक महिला का इलाज चल रहा था जो कोरोना पॉजिटिव निकली थी।

इसके बाद महिला डॉक्टर ने भी कोरोना जांच कराई, जिसमें वह पॉजिटिव पाई गईं हैं। वहीं दून अस्पताल की अन्य दो महिला कर्मचारी संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुईं हैं। स्टेट कॉर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने इन मामलों की पुष्टि की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments