Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डएम्स ऋषिकेश में भर्ती कोरोना संक्रमित युवक की मौत, अबतक हो चुकी...

एम्स ऋषिकेश में भर्ती कोरोना संक्रमित युवक की मौत, अबतक हो चुकी 10 मौत

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना की स्थिति भयावह होती जा रही है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्‍स) ऋषिकेश में मुजफ्फरनगर निवासी एक 26 वर्षीय युवक की गुरुवार सुबह मौत हो गई। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि यह युवक दो जून को एम्स की ओपीडी में आया था। युवक को सांस की बीमारी थी। सैंपल लेने के बाद इसे भर्ती किया गया था। बुधवार को युवक की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद मरीज को कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। गुरुवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे युवक ने दम तोड़ दिया। स्टेट सर्विलांस अधिकारी और स्थानीय प्रशासन को इस संबंध में सूचना कर दी गई है। वहीं, सूबे में अब तक दस लोगों की मौत हो गई है। उधर, चमोली में दो लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जिले में संक्रमितों की संख्‍या 29 हो गई है। वहीं, पौड़ी में 4 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें दो लोग नोएडा और दो मुंबई से आए थे

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बीते रोज 1071 सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली है। जिनमें 1029 निगेटिव व 42 मामले पॉजिटिव हैं। नैनीताल में जिन 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है, वह सभी मुम्बई से लौटे हैं। देहरादून में आइवीएफ क्लीनिक चलाने वाली एक निजी चिकित्सक, दून महिला अस्पताल की स्टाफ नर्स व एक महिला गार्ड संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा कौलागढ़, विकासनगर, मियांवाला, खुड़बुड़ा व मोथरोवाला क्षेत्र से भी संक्रमित आए हैं। वहीं एम्स ऋषिकेश में भर्ती कोरोना संक्रमित मुजफ्फरनगर निवासी एक महिला की मौत हुई है। वहीं सीमा डेंटल कालेज में क्वारंटाइन रुद्रप्रयाग के एक युवक की भी रिपोर्ट पॉजिटिव है।

चमोली में जिन छह लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है वह सभी दिल्ली से लौटे लोग है। हरिद्वार में मुम्बई व हैदराबाद से लौटे पांच लोग संक्रमित पाए गए हैं। पौड़ी में जिन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है उनमें दो दिल्ली व एक मुम्बई से लौटा है। पिथौरागढ़ में बेरीनाग निवासी युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। वह 27 मई को मुम्बई से लौटा था।

ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर में संक्रमित मिला युवक मुम्बई में नौकरी करता था और 27 मई को अपने दो भाई व मां के साथ लौटा है। उत्तरकाशी में भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव है। अभी तक प्रदेश में कोरोना के 1093 मामले आए हैं। जिनमें 284 स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा चार मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं। जबकि, कोरोना संक्रमित नौ लोगों की मौत भी हो चुकी है। वर्तमान में प्रदेश में 796 एक्टिव केस हैं। बुधवार को जिन 30 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है उनमें 11 नैनीताल, छह देहरादून, पांच टिहरी, चार अल्मोड़ा, तीन ऊधमसिंहनगर व एक पिथौरागढ़ से है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments