Tuesday, May 26, 2026
Homeदेहरादूनउत्तराखंड में ईद-उल-जुहा का अवकाश अब 28 मई को, शासन ने जारी...

उत्तराखंड में ईद-उल-जुहा का अवकाश अब 28 मई को, शासन ने जारी किया संशोधित आदेश

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के सार्वजनिक अवकाश को लेकर संशोधित आदेश जारी किया है। पहले राज्य सरकार द्वारा 27 मई को अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन अब यह अवकाश 28 मई को रहेगा।

शासन की ओर से जारी नए आदेश के अनुसार राज्य में अब 28 मई, गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय विचार-विमर्श के बाद लिया गया है।

संशोधित आदेश के तहत प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ बैंक, कोषागार और उप कोषागार भी 28 मई को बंद रहेंगे। शासन के इस फैसले के बाद संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

सरकार के इस संशोधन से कर्मचारियों और आम लोगों को अवकाश की नई तिथि के अनुसार अपने कार्यों की योजना बनाने में सुविधा मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments