Tuesday, May 12, 2026
Homeदेहरादूनउत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पर्वतीय जिलों में बारिश-ओलावृष्टि और तेज तूफान...

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पर्वतीय जिलों में बारिश-ओलावृष्टि और तेज तूफान का अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 12 मई को प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। खराब मौसम को देखते हुए लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का अनुमान भी जताया गया है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि 17 मई तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। लगातार बदलते मौसम को देखते हुए चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments