देहरादून। राज्य में कोरोना के आंकड़े अब कुछ सुकून दे रहे हैं। अब न केवल संक्रमण दर में लगातार गिरावट आ रही है, बल्कि रिकवरी की रफ्तार भी बढ़ गई है। अच्छी बात ये है कि इस अहम पड़ाव पर जांच में भी तेजी दिख रही है। वहीं सक्रिय मामलों में कमी आने से न केवल आम जन बल्कि सिस्टम भी राहत महसूस कर रहा है। कारण ये कि बेड आदि को लेकर उस तरह की मारमारी अब नहीं है।
कोरोना के आंकड़ों का अध्ययन कर रही संस्था सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल का कहना है राज्य में कोरोना की दस्तक हुए 62 सप्ताह का वक्त बीत चुका है। पिछले सप्ताह की स्थिति काफी हद तक सुकून दे रही है। जिस तरह से मामले घटे हैं, कहा जा सकता है कि संक्रमण अब ढलान की तरफ है।
61वें सप्ताह की तुलना में 62 वें सप्ताह कोरोना के 17626 कम मामले आए हैं। वहीं 13341 रिकवरी ज्यादा हुई है। अच्छी बात ये है कि इस दौरान 49372 जांच भी ज्यादा हुई हैं। वहीं सक्रिय मामलों में 22071 की कमी आई है। मौत का आंकड़ा जरूर कुछ चिंता बढ़ा रहा है। उनका मानना है कि यह कोरोना कर्फ्यू में कुछ हद तक लगी आवाजाही पर लगाम का असर हो सकता है। फिर भी खतरा अभी टला नहीं है। जरा सी लापरवाही संक्रमण को एकदम से बढ़ा सकती है।
संक्रमण दर
25 अप्रैल-1 मई: 13.87
2-8 मई: 24.33
9-15 मई: 22.67
16-22 मई: 11.01
मामले
25 अप्रैल-1 मई: 38581
2-8 मई: 52369
9-15 मई: 44856
16-22 मई: 27230
रिकवरी
25 अप्रैल-1 मई: 19293
2-8 मई: 30694
9-15 मई: 34593
16-22 मई: 47934
सक्रिय मामले
25 अप्रैल-1 मई: 51127
2-8 मई: 71174
9-15 मई: 80000
16-22 मई: 57929

.jpeg)
.jpeg)

