Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधउधारी के चलते युवक ने अपने कई साल पुराने दोस्त को उतारा...

उधारी के चलते युवक ने अपने कई साल पुराने दोस्त को उतारा मौत के घाट, दिया दुर्घटना का रूप

देहरादून। उधारी के लिए एक युवक ने न सिर्फ दोस्त की हत्या कर दी, बल्कि उसकी मौत को दुर्घटना का रूप देने के लिए शव झाड़ियों में फेंक दिया। शव मिलने के बाद चंद घंटे की तहकीकात में ही सबकुछ साफ हो गया। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

रायपुर में मालदेवता के करीब मारा बैंड की झाड़ियों में एक युवक का शव मिला था। उसकी पहचान राजीव निवासी वसंत विहार के रूप में हुई। उसके कपड़े खून से सने हुए थे और सिर व चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस को तभी शक हो गया था कि राजीव की हत्या की गई है।

पुलिस राजीव के घर पहुंची तो पता चला कि वह सोमवार को हेमंत जोजफ निवासी आनंदग्राम नालापानी के साथ निकला था। हेमंत को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पहले वह गुमराह करता रहा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी यह साफ हो गया कि राजीव को जो चोटें लगी हैं, वह किसी दुर्घटना में नहीं आईं बल्कि उसे जानबूझ कर पहुंचाई गई हैं।

(राजीव की फाइल फोटो)

इसके बाद पुलिस ने हेमंत से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और सच उगल दिया। हेमंत ने पुलिस को बताया कि वह और राजीव पुराने दोस्त थे। राजीव ने उससे काफी रुपये उधार ले रखे थे। सोमवार को दोनों साथ निकले तो कार में पैसों के लेनदेन को लेकर बहस हो गई।

इस दौरान राजीव ने उसका हाथ खींच लिया। इससे कार अनियंत्रित होकर मालदेवता के पास पेड़ से टकरा गई। इस पर हेमंत को गुस्सा आ गया। उसने राजीव को गाड़ी से निकाल कर उसका सिर पेड़ पर दे मारा। सिर पर चोट लगने से राजीव की मौत हो गई। इसके बाद हेमंत उसके शव को मारा बैंड के पास झाड़ियों में फेंक घर चला आया।

22 साल पुरानी थी दोस्ती

हेमंत ने बताया कि राजीव से उसकी दोस्ती 1998 में हुई थी। तब दोनों कंप्यूटर क्लास में पढ़ते थे। दोनों अक्सर साथ में शराब पीते थे। सोमवार को राजीव को राजपुर रोड स्थित एक कंपनी में काउंसलर की नौकरी ज्वाइन करनी थी। उस दिन राजीव और उसकी पत्नी हेमंत की कार में घर से निकले। राजीव की पत्नी लूथरा नर्सिंग होम में उतर गई। इसके बाद दोनों हेमंत की ससुराल आ गए। यहां से राजीव थोड़ी देर के लिए बाहर गया और शराब लेकर आया। इसके बाद दोनों कार से खलंगा नालापानी की ओर गए। वहां उन्होंने कार में बैठकर शराब पी। वापस आते समय दोनों की बहस हो गई।

मोबाइल लोकेशन से खुला राज

हेमंत का झूठ तब पकड़ा गया, जब पुलिस ने राजीव और उसके मोबाइल की लोकेशन निकलवाई। हेमंत का कहना था कि वह सोमवार शाम से राजीव के साथ नहीं था। लेकिन, दोनों की लोकेशन देर शाम तक एक ही जगह मिली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments