ऋषिकेश। ऋषिकेश में आज गंगा महोत्सव कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत स्वर्ग आश्रम थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला की उपस्थिति में राम झूला से सीता घाट तक सफाई अभियान चलाया गया।

इस सफाई अभियान में पुलिसकर्मी नगर पालिका कर्मचारी ,अध्यापक बंधु एवं स्थानीय जनता द्वारा यह शुभ कार्य किया गया ।

साथ ही जनता से निवेदन किया की नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत कम से कम प्लास्टिक का उपयोग किया जाए, जिससे शहर सुंदर व स्वच्छ बने साथ ही सभी को इस मुहिम में आगे बढ़कर सहयोग करने को कहा ।

.jpeg)
.jpeg)

