Thursday, June 4, 2026
Homeदेहरादूनऋषिकेश पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, अखिल भारतीय महापौर परिषद की बैठक में लिया...

ऋषिकेश पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, अखिल भारतीय महापौर परिषद की बैठक में लिया हिस्सा

ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऋषिकेश में आयोजित अखिल भारतीय महापौर परिषद की 117वीं कार्यकारी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक में देश के विभिन्न शहरों से पहुंचे महापौरों ने भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बेहतर शहरी व्यवस्थाएं और जनसेवा ही विकास की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण के बीच नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

बैठक के दौरान देशभर से आए महापौरों के बीच शहरी विकास, सुशासन, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर व्यापक मंथन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार आधुनिक शहरी सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य में स्मार्ट और सुव्यवस्थित शहरों के निर्माण के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments