Friday, July 31, 2026
Homeदेहरादूनएसआईआर के चलते कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा स्थगित, 10 अगस्त के...

एसआईआर के चलते कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा स्थगित, 10 अगस्त के बाद घोषित होगी नई तिथियां

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के मद्देनजर देहरादून जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों में प्रस्तावित परिवर्तन संकल्प यात्रा को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पार्टी ने कहा है कि यात्रा की नई तिथियों की घोषणा 10 अगस्त के बाद की जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने बताया कि दो से पांच अगस्त तक विकासनगर, सहसपुर, कैंट, राजपुर, धर्मपुर और मसूरी विधानसभा क्षेत्रों में परिवर्तन संकल्प यात्रा के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होने थे। लेकिन वर्तमान में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को देखते हुए इन कार्यक्रमों को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि कई विधानसभा क्षेत्रों से मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। ऐसे में पार्टी ने पहले एसआईआर प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है, ताकि पात्र मतदाताओं के नाम सूची में सुरक्षित रह सकें।

कांग्रेस के अनुसार, प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ जल्द ही बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। इसके बाद परिवर्तन संकल्प यात्रा की नई तिथियों की घोषणा की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments