Saturday, April 25, 2026
Homeदेहरादूनकाशीपुर में आज सुबह से 12 जुलाई रात 12 बजे तक संपूर्ण...

काशीपुर में आज सुबह से 12 जुलाई रात 12 बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन

देहरादून। उत्तराखंड के काशीपुर शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए शनिवार सुबह 10 बजे से 12 जुलाई रात 12 बजे तक तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

दो दिन में काशीपुर में 34 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद काशीपुर में 11 व 12 जुलाई का लॉकडाउन तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। एक शादी समारोह में शामिल लगभग 100 से अधिक लोगों पर कोरोना का खतरा लगातार मंडरा रहा था।

समारोह में शामिल लोगों के सैंपल बीते 08 जुलाई को भेजे गए थे। जिसमें से शुक्रवार को कुल 24 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। 

सभी वाणिज्यिक गतिविधियों पर प्रतिबंध
कोरोना पॉजिटिव मिले 13 लोग विवाह समारोह में शामिल थे। एक ही दिन में 24 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।

आनन फानन में प्रशासन ने बैठक आयोजित कर काशीपुर क्षेत्र के अंतर्गत कोविड-19 के पॉजिटिव के केसों की गुणात्मक संख्या के मद्देनजर तत्काल प्रभाव से काशीपुर नगर निगम के अंतर्गत संपूर्ण काशीपुर में 11 जुलाई दिन शनिवार को सुबह 10ः00 बजे से 12 और 13 जुलाई की मध्य रात्रि 12ः00 बजे तक के लिए सभी वाणिज्यिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाते हुए बंद रखने का आदेश दिया है।

इस दौरान मेडिकल, निजी व सरकारी अस्पताल और दूध की डेरी खुली रहेंगी। आदेश का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 व महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज होगा। राशन की दुकानों व जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति में छूट दी गयी है। कोरोना केस मिलने पर रामश्याम कालोनी व कविनगर में कंटेनमेंट जोन बनाये गए हैं।

रात काशीपुर में 10 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि
शुक्रवार देर रात काशीपुर में 10 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इन पॉजिटिव मरीजों में राम श्याम कालोनी निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति, थाना साबिक निवासी 25 वर्षीय युवक, काली बस्ती में 19 व 45 वर्षीय, रामनगर रोड निवासी 46 वर्षीय महिला व 20 वर्षीय युवक, रहमखानी निवासी 74 वर्षीय महिला, खालसा का 34 वर्षीय व्यक्ति तथा टांडा उज्जैन निवासी 20 वर्षीय युवक तथा कटोराताल निवासी 25 वर्षीय युवक की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

थाना साबिक व कटोराताल निवासी दो व्यक्तियों के सैंपल 09 जुलाई को लिये गये थे। इनमें थाना साबिक निवासी युवक पॉजिटिव मरीज के सम्पर्क में, जबकि कटोराताल निवासी व्यक्ति के बीमार होने की वजह से उसका सैंपल लिया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments