देहरादून। ऊपरी यमुना बेसिन में प्रस्तावित 660 मेगावाट क्षमता की किशाऊ बांध परियोजना को लेकर मंगलवार को नई दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बैठक में शामिल होने के लिए सोमवार शाम दिल्ली रवाना हो गए।
बैठक में किशाऊ बांध परियोजना को लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस परियोजना को लेकर छह राज्यों के बीच होने वाला यह समझौता महत्वपूर्ण माना जा रहा है। परियोजना के संबंध में होने वाली इस बैठक पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

