Saturday, April 25, 2026
Homeदेहरादूनकुंड बैराज से छोड़ा जाएगा पानी, मंदाकिनी नदी किनारे अलर्ट जारी

कुंड बैराज से छोड़ा जाएगा पानी, मंदाकिनी नदी किनारे अलर्ट जारी

सिंगोली भटवारी जल विद्युत परियोजना के कुंड बैराज से 26 अप्रैल को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक सभी गेटों से पानी छोड़ा जाएगा। परियोजना प्रबंधन के अनुसार रेडियल गेट की मरम्मत और सिल्ट फ्लैशिंग कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है।

पानी छोड़े जाने के दौरान मंदाकिनी नदी का जल स्तर और प्रवाह अचानक बढ़ सकता है। इसे देखते हुए प्रशासन और परियोजना प्रबंधन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों के लिए सतर्कता जारी की है।

लोगों से अपील की गई है कि इस अवधि में न तो स्वयं नदी के पास जाएं और न ही अपने मवेशियों को नदी की ओर जाने दें। इसके साथ ही नदी क्षेत्र में खनन कार्य कर रही संस्थाओं और व्यक्तियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी मशीनों और जानवरों को निर्धारित समय से पहले सुरक्षित स्थानों पर हटा लें।

प्रबंधन ने चेतावनी दी है कि लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है, इसलिए सभी लोग जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments