देहरादून: कैबिनेट विस्तार के बाद बुधवार को पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की पहली अहम बैठक सचिवालय में शुरू हो गई है। बैठक की शुरुआत नए मंत्रियों के स्वागत के साथ हुई, जहां मुख्यमंत्री ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए राज्य के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नरेंद्र मोदी द्वारा भेजे गए शुभकामना संदेश की जानकारी मंत्रिमंडल को दी। मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया।
सूत्रों के अनुसार, इस महत्वपूर्ण बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, शहरी विकास, उद्योग और कर्मचारियों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है। माना जा रहा है कि बैठक के बाद राज्य हित में कई बड़े फैसले सामने आ सकते हैं।
कैबिनेट विस्तार के बाद हो रही इस पहली बैठक को सरकार की आगामी नीतियों और प्राथमिकताओं के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

