दहेज और मारपीट के मुकदमे में गवाह के साथ कोर्ट परिसर में जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना 24 अगस्त की बताई जा रही है।
ऋषिका डिमरी के अनुसार उनका दहेज उत्पीड़न का मुकदमा चल रहा है। इसमें उनकी एक सहेली गवाह है। गत 24 अगस्त को वह कोर्ट परिसर में बैठी हुई थी। इसी बीच ऋषिका डिमरी की सास प्रेमा नौटियाल, ससुर रमेश नौटियाल और पति सिद्धार्थ नौटियाल आए। उन्होंने पहले उनकी सहेली के साथ गाली-गलौच की और फिर जान से मारने की धमकी देने लगे। इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोर्ट परिसर में गवाह को जान से मारने की धमकी, मुकदमा
RELATED ARTICLES

