देहरादून। कोविड-19 के हल्के लक्षण महसूस होने पर आप घर पर या फिर कोविड केयर सेंटर में रहकर भी इसका उपचार कर सकते हैं। कोविड के हल्के लक्षणों में बुखार, गले में खराश, खांसी, नाक बहना, बदन दर्द, सिर दर्द, थकान, पेट में ऐंठन, दस्त और स्वाद या गंध का ना पहचानना शामिल है। इसके प्रसार को रोकने के लिए खुद को परिवार से अलग एक कमरे में सेल्फ आइसोलेशन में रखें। घर में अतिरिक्त कमरा न होने पर कोविड केयर सेंटर में रहें। मास्क का इस्तेमाल करें और दो गज की दूरी का पालन करें।
कोविड-19 के हल्के लक्षण महसूस होने पर घर पर या फिर कोविड केयर सेंटर में करें इसका उपचार
RELATED ARTICLES

