Monday, June 22, 2026
Homeदेहरादूनचटक धूप और उमस से लोग बेहाल, मौसम विभाग ने दी राहत...

चटक धूप और उमस से लोग बेहाल, मौसम विभाग ने दी राहत की उम्मीद

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से चटक धूप और बढ़ती उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रविवार को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप खिली रही, जिससे खासकर मैदानी इलाकों में गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाए। दिनभर गर्म हवाओं और उमस के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को राहत मिलने की संभावना जताई है। पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने और हल्की बारिश होने के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments