Thursday, June 4, 2026
Homeदेहरादूनचारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, केदारनाथ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की...

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, केदारनाथ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 10 लाख पार

देहरादून। उत्तराखंड में जारी चारधाम यात्रा के दौरान मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक की, जिसमें सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में यात्रा की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और मौसम संबंधी चुनौतियों पर चर्चा की गई।

यात्रा कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग से मिली जानकारी के अनुसार चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। श्रद्धालु पूरे उत्साह और आस्था के साथ भगवान के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। अकेले केदारनाथ धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई है।

शनिवार शाम पांच बजे तक केदारनाथ धाम में कुल 10,00,497 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके थे। वहीं शनिवार को एक दिन में 24,066 श्रद्धालुओं ने धाम में दर्शन किए, जिनमें 11 हजार से अधिक महिलाएं शामिल रहीं।

चारों धामों को मिलाकर अब तक कुल 26,86,259 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगातार बनी हुई है। इससे पहले 23 मई को एक ही दिन में चारधाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई थी। इसके अगले दिन 24 मई को भी 98 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। अन्य दिनों में भी श्रद्धालुओं की संख्या लगातार ऊंची बनी हुई है।

सरकार और प्रशासन की ओर से यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाए रखने के लिए लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments