Sunday, October 25, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचारधाम यात्रा से भी कतराने लगे पर्यटक,होटलों की बुकिंग हो रही रद

चारधाम यात्रा से भी कतराने लगे पर्यटक,होटलों की बुकिंग हो रही रद

देश-विदेश के पर्यटकों को चारधाम समेत उत्तराखंड के अन्य पर्यटक स्थलों के दर्शन कराने वाली ट्रेवल एजेंसियों के कारोबार पर इस बार भी कोरोना की मार पड़ने लगी है। कोरोना की दूसरी लहर के चलते यात्री उत्तराखंड आने से कतराने लगे हैं। चार धाम के लिए जो एडवांस बुकिंगें आई थी, वह कैंसिल होने लगी हैं। ऐसे में कारोबारियों की चिंता बढ़ने लगी है। दून शहर में करीब 250 ट्रेवल एजेंसियां हैं, जो पर्यटकों को चारधाम, हेमकुंड, फूलों की घाटी, चोपता, हर्षिल समेत अन्य पर्यटकों के लिए वाहन सुविधा देते हैं। एजेंसियों से हजार लोग प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार पा रहे हैं, लेकिन कोरोना संकट शुरू होने के बाद ट्रेवल एजेंसियों का काम पूरी से प्रभावित है। पिछले साल करोड़ रुपये की बुकिंगें कैंसिल हुई। एजेंसियों के पास जो एडवांस आया था, उसे वापस लौटाना पड़ा। आर्थिक संकट से जूझ एजेंसियों ने अपने कर्मचारी नौकरी से हटा दिए थे। इस सीजन में कारोबार पटरी लौटने की उम्मीद थी। कई एजेंसियों के पास एडवांस बुकिंगें भी दिसंबर से आने लगी थी, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर उम्मीदों पर पानी फेरने लगी है। चारधाम यात्रा की अधिकांश बुकिंग कैंसिल हो चुकी हैं।

देहरादून। शहर में करीब 250 ट्रेवल एजेंसी हैं। कोरोना से पहले की अपेक्षा इस बार चारधाम यात्रा की बहुत कम एडवांस बुकिंगें मिली हैं। हिमालय टैक्सी सर्विस आराघर के राजेंद्र काला ने बताया कि पहले एक एजेंसी को 200 से 250 एडवांस बुकिंग मिल जाती थी, लेकिन इस बार 15 से 20 बुकिंगें मिल पाई हैं। इसमें पचास फीसदी से ज्यादा कैंसिल हो चुकी हैं। हमारी एजेंसी को 18 बुकिंगें मिली थी, सभी कैंसिल हो चुकी है।

हमारी एजेंसी को चारधाम की 18 बुकिंगें मिली थीं। इस हमने एडवांस नहीं लिया, लेकिन कोरोना के बढ़ते खतरे के बाद से लोग बुकिंग कैंसिल करवाने लगे हैं। जून महीने की बुकिंग भी कैंसिल हो गई है।                                         –राजेंद्र काला, हिमालय टैक्सी सर्विस

 

चारधाम के लिए यात्रियों के फोन आए हैं, लेकिन अभी कंफर्म बुकिंग किसी नहीं है। हम खुद भी एडवांस नहीं ले रहे हैं। सरकार रोज नियम बदल रही है। कुंभ देख लो, यात्रियों को बोर्डर से वापस भेजा रहा है। ऐसे में हम एडवांस लेकर अपनी बदनामी थोड़ी झेलेंगे।
– इंद्रजीत सिंह, हेमकुंड ट्रेवल, त्यागी रोड

मसूरी के होटलों में 35 फीसदी बुकिंग रद
कोरोना की दूसरी लहर में पर्यटन कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। पुरानी बुकिंग कैंसिल हो रही है और नई नहीं हो रही है।  सरकार की ओर से कोरोना को लेकर गाइडलाइन जारी होने के बाद अप्रैल महीने में मसूरी में 35 फीसदी बुकिंग कैंसिल हो चुकी है। इसका असर इस वीकेंड पर देखने को मिला। होटल विष्णु पैलेस के एमडी राम कुमार गोयल ने बताया कि सरकार के नई गाइडलाइन जारी करने से पहले होटल में अप्रैल माह के लिए 50 फीसदी तक की बुकिंग थी, लेकिन बाद में यह लगभग सारी कैंसिल हो गई। अप्रैल में फिलहाल कोई बुकिंग नहीं है।

 

जीएमवीएन के मैनेजर पीएस कंडारी ने बताया कि अप्रैल के लिए होटल में केवल 7 प्रतिशत बुकिंग हैं जिसमें से एक बुकिंग कैंसिल हो गई है। उन्होंने बताया कि आज होटल में एक भी कमरा नहीं लगा हुआ है, और आगे के लिए भी बुकिंग नहीं मिल रही हैं। होटल जेपी के जीएम अनिल शर्मा ने बताया कि होटल में अप्रैल माह के लिए ऑनलाइन एक भी बुकिंग नहीं है। आज होटल में 10 प्रतिशत तक की बुकिंग है आगे दो शादियों की बुकिंग हैं, एक ग्रुप ने आना है। बताया कि कुछ पुरानी बुकिंग हैं जो कैंसिल करना चाह रहे हैं, लेकिन हम उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं।
उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी का कहना है कि अप्रैल माह में काफी बुकिंग कैंसिल हुई है और आगे के लिए भी बुकिंग नहीं आ रही हैं। होटल एसोसिएशन के महासचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि अभी होटल में मात्र 10 प्रतिशत तक बुकिंग है और आगे भी बुकिंग नहीं बन पा रही हैं। अप्रैल में 35% तक की बुकिंग कैंसिल हुई है। आगे भी कोई बुकिंग नहीं है। होटल रमाडा के मैनेजर हर्ष मणि सेमवाल ने बताया कि अप्रैल माह में जितनी भी बुकिंग थी उनमें से अधिकांश बुकिंग कैंसिल हो गई हैं। व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल का कहना था कि नई गाइडलाइन जारी होने के बाद पर्यटकों की संख्या में गिरावट आने के बाद का असर व्यापार पर भी पड़ा है।

टैक्सी कारोबार भी हो रहा है प्रभावित
उतरांखंड टैक्सी मैक्सी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुंदर सिंह पंवार ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए जो बुकिंग हुई थी, सारी रद्द हो गई हैं। चारधाम यात्रा के लिए 85 प्रतिशत तक की बुकिंगें थी जो कैसिंल हो गई है। गाइडलाइन के बाद मसूरी पहुंचे पर्यटक भी बुकिंग नहीं ले रहे हैं।

कारोबार बीते साल के झटके से उबर रहा है। नई गाइडलाइन के बाद रामनगर में 50 फीसदी बुकिंग निरस्त हो गई हैं। यह लगातार दूसरा साल है, जब कारोबार पीक सीजन में डाउन है। सरकार को ध्यान देना चाहिए।
हरि सिंह मान, अध्यक्ष, रिजॉर्ट एसोसिएशन रामनगर

जनवरी से मार्च तक होटलों में अच्छी संख्या में पर्यटक आ रहे थे। नई गाइड लाइन के चलते सैलानी कम हुए हैं। कोरोना मरीज बढ़ने से होटलों में 30 से 40 प्रतिशत बुकिंग कैंसिल हुई है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के पर्यटक सर्वाधिक बुकिंग कैंसिल कर रहे हैं।
दिनेश साह, अध्यक्ष, नैनीताल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments