Wednesday, April 29, 2026
Homeदेहरादूनजिला प्रशासन का बड़ा एक्शन: नियमों का उल्लंघन करने वाले 17 होम...

जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन: नियमों का उल्लंघन करने वाले 17 होम स्टे का पंजीकरण रद्द

जिला प्रशासन ने ‘ऑपरेशन सफाई’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल के रूप में संचालित हो रहे 17 होम स्टे का पंजीकरण निरस्त कर दिया। जांच के दौरान पाया गया कि ये होम स्टे निर्धारित नियमों के विरुद्ध चल रहे थे और आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन नहीं कर रहे थे।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, इन होम स्टे में अग्निशमन जैसी बुनियादी सुरक्षा व्यवस्थाएं मौजूद नहीं थीं, जो किसी भी आपात स्थिति में गंभीर खतरा पैदा कर सकती थीं। इसके अलावा अन्य जरूरी सुविधाओं और मानकों की भी अनदेखी की जा रही थी।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। साथ ही अन्य होम स्टे संचालकों को भी चेतावनी दी गई है कि वे सभी आवश्यक मानकों और पंजीकरण नियमों का पालन सुनिश्चित करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि क्षेत्र में सुरक्षित और व्यवस्थित पर्यटन व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments