Saturday, November 7, 2026
Homeदेहरादूनजेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- न्यायालय के फैसले...

जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- न्यायालय के फैसले पर सवाल उठाना अनुचित

देहरादून। कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने जेनी के आरोपों पर कहा कि जिस मामले में न्यायालय से फैसला हो चुका हो, उस पर अब टीका टिप्पणी करना अनुचित है।

उन्होंने कहा कि अंकिता प्रकरण से ध्यान भटकाने की कड़ी में यह भाजपा की बौखलाहट है, भाजपा की साजिश है।

हरक ने कहा कि जेनी प्रकरण में सीबीआई जांच, डीएनए जांच हो चुकी है, उस समय भी जेनी ने उन पर आरोप लगाया था। न्यायालय से इस मामले में फैसला आ चुका है।

जांच रिपोर्ट को न्यायालय ने अनुमोदन दिया। अब इस पर सवाल उठाना न्यायालय की अवमानना है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को कोई आपत्ति थी तो तभी करनी चाहिए थी।

उन्होंने कहा कि जो भी उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ वह न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments