Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डजेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड के दो दिनी दौरे पर, गढ़वाल-कुमाऊं में कई...

जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड के दो दिनी दौरे पर, गढ़वाल-कुमाऊं में कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय प्रवास पर सोमवार को उत्तराखंड पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उनका स्वागत किया। जेपी नड्डा गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रदेश भाजपा मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा सोमवार सुबह दिल्ली से देहरादून पहुंचेंगे। 

पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने के बाद नड्डा चमोली जिले के लिए रवाना हो जाएंगे। दोपहर में वह चमोली के सवाड में शहीद सम्मान यात्रा में शामिल होने के साथ ही सभा को संबोधित करेंगे। फिर वह अल्मोड़ा के लिए रवाना जाएंगे, जहां वह पार्टी की जिला स्तरीय कोर ग्रुप की बैठक लेंगे।

रात्रि विश्राम के लिए वह रुद्रपुर पहुंचेंगे और वहां भी जिला स्तरीय कोर ग्रुप की बैठक लेंगे। अगले दिन 16 नवंबर को भाजपा अध्यक्ष रुद्रपुर में बंगाली समुदाय के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनका पार्टी के प्रांतीय पदाधिकारियों और टोली बैठकों में भाग लेने का कार्यक्रम भी है। बैठकों में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अब तक के कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही आगामी कार्यक्रमों के संबंध में विमर्श किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments