Thursday, October 22, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसैलानियों के लिए खुले कॉर्बेट व राजाजी पार्क के द्वार, वरिष्ठ नागरिकों और स्कूली...

सैलानियों के लिए खुले कॉर्बेट व राजाजी पार्क के द्वार, वरिष्ठ नागरिकों और स्कूली बच्चों को टिकट में छूट

राजाजी टाइगर रिजर्व का मोतीचूर व चीला रेंज का प्रवेश द्वार आज से सैलानियों के लिए खोल दिया गया है। राजाजी में वरिष्ठ नागरिकों, स्कूली बच्चों और अवयस्कों को टिकट शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

पार्क प्रशासन की पूरी तैयारी
मोतीचूर रेंज अधिकारी महेंद्र गिरि गोस्वामी ने बताया हर साल 15 नवंबर को सैलानियों के लिए प्रवेश द्वार खोले जाते हैं। सैलानियों के स्वागत के लिए पार्क प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। पर्यटक रेंज के भीतर जंगल सफारी का आनंद उठा पाएंगे साथ ही हाथी, मोर, हिरण, पक्षियों आदि के दीदार कर सकेंगे।

कोरोना काल के चलते प्रवेश शुल्क और जंगल सफारी वाहन के किराए में बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। सैलानियों के लिए 150 रुपये प्रतिव्यक्ति टिकट रखा गया है। वहीं 250 रुपये जंगल सफारी वाहन शुल्क निर्धारित किया गया है। महेंद्र गिरि ने बताया वरिष्ठ नागरिकों, स्कूली बच्चों और अवयस्कों को टिकट शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है।  

आज खुलेगा कॉर्बेट का ढिकाला जोन
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का ढिकाला जोन 15 नवंबर से खुल गया है। दिसंबर तक ढिकाला जोन में बुकिंग फुल हो चुकी है। जोन खुलने के बाद पर्यटक रात्रि विश्राम और दिन की सफारी कर सकेंगे। पर्यटकों की सुविधा के लिए कॉर्बेट प्रशासन ने सड़कों की मरम्मत और ढिकाला जोन में गेस्ट हाउसों की सफाई करा दी है। ढिकाला जोन में 15 नवंबर को 80 पर्यटक नाइट स्टे करेंगे। डे विजिट सफारी में 127 पर्यटक ढिकाला जोन में भ्रमण पर जा पाएंगे। ढिकाला जोन में पर्यटकों को डे विजिट के लिए चार वाहन सुबह और चार वाहन शाम को सफारी पर लेकर जाते हैं।

राजाजी की मोतीचूर रेंज में बढ़ेगा बाघों का कुनबा 
कॉर्बेट टाइगर रिवर्ज से जल्द राजाजी टाइगर रिजर्व में दो बाघों को लाने की योजना इसी माह परवान चढ़ने वाली है। राजाजी के मोतीचूर रेंज में दो बाघों के आने से इनकी संख्या चार हो जाएगी। पार्क प्रशासन बाघों के स्वागत के लिए बेताब है। राज्य के दूसरे सबसे बड़े नेशनल पार्क राजाजी में जल्द बाघों की संख्या में इजाफा होने वाला है।

दरअसल, राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में इसी माह कॉर्बेट नेशनल पार्क से दो बाघों को लाया जाना है। जिसके लिए पार्क प्रशासन ने तैयारी कर ली है। कोरोना काल और उसके बाद बारिश के चलमे  मोतीचूर रेंज में बाघों को शिफ्ट करने में दिक्कतें आ रही थी। रेंज अधिकारी महेंद्र गिरि गोस्वामी ने बताया नवंबर माह के अंत तक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से बाघों को शिफ्ट कर लिया जाएगा।

अभी मोतीचूर रेंज में एक बाघ और एक बाघिन हैं। संभावना है कि इस बार दो बाघिनों को लाया जाए। राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या में इजाफा होने से पार्क में आने वाले सैलानियों की संख्या में भी इजाफा होगा। पार्क प्रशासन ने बाघों की शिफ्टिंग के लिए कमर कस ली है। बाघों को पार्क में लाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments