उत्तराखंड सरकार में तबादला आदेश नहीं मानने वाले चार पीसीएस अफसरों को शासन ने चार्जशीट कर दिया है।
इन सभी अफसरों को तबादला आदेश के अनुसार सम्बंधित जिला अधिकारी ने रिलीव कर दिया था। लेकिन चारों अधिकारियों ने नई तैनाती स्थल पर ज्वाइन नहीं किया।मुख्य सचिव एसएस संधू ने आदेश की नाफरमानी करने वाले अफसरों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
डिप्टी कलेक्टर स्मृता परमार, गोपाल चौहान, अजयवीर सिंह और सुन्दर सिंह को चार्जशीट कर तीन दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर शासन अनुशानात्मक कार्रवाई कर सकता है।

.jpeg)
.jpeg)

