Thursday, November 5, 2026
Homeदेहरादूनदीपावली से पहले धामी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ता 60...

दीपावली से पहले धामी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ता 60 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत किया

देहरादून। दीपावली से पहले उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में तीन प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। बढ़ी हुई दर एक जुलाई 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।

केंद्र सरकार की ओर से सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत वेतन प्राप्त कर रहे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ाकर 63 प्रतिशत किया गया था। इसी क्रम में मुख्यमंत्री धामी ने राज्य कर्मचारियों को भी केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है।

इन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

सरकार के इस फैसले का लाभ केवल राज्य सरकार के नियमित कार्मिकों तक सीमित नहीं रहेगा। स्थानीय निकायों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, राजकीय विश्वविद्यालयों, प्राविधिक शिक्षण संस्थानों और यूजीसी वेतनमान के तहत कार्यरत पात्र कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा।

चार महीने का एरियर नकद मिलेगा

मुख्यमंत्री की मंजूरी के अनुसार, एक जुलाई 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक की अवधि के महंगाई भत्ते के अंतर का भुगतान पात्र कर्मचारियों को नकद एरियर के रूप में किया जाएगा। यानी कर्मचारियों को जुलाई से अक्टूबर तक बढ़े हुए डीए का बकाया भी मिलेगा।

इससे पहले केंद्र सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दी थी। उत्तराखंड सरकार के इस फैसले से प्रदेश के कर्मचारियों को भी केंद्र के समान 63 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments