Saturday, April 25, 2026
Homeदेहरादूनदेहरादूनः आज बाजारों में रहा पूरी तरह सन्नाटा, घरों से नहीं निकले...

देहरादूनः आज बाजारों में रहा पूरी तरह सन्नाटा, घरों से नहीं निकले लोग

देहरादून। उत्तराखंड में अब तक कोरोना के पांच पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिसमें से एक ट्रेनी आईएफएस सही हो गया है। उसे शुक्रवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अब चार लोग दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।

– आज बाजारों में पूरी तहर सन्नाटा दिखाई दिया। लोग घरों से नहीं निकले। दोपहर एक बजे दुकानें बंद करने के आदेश थे, लेकिन उससे पहले ही सड़कें वीरान हो गई।
– पास बनवाने के लिए देहरादून कलेक्ट्रेट में काफी भीड़ पहुंची है। यहां मारामारी का आलम है। यहां लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। मसूरी झील क्षेत्र में मजदूरी करने वाले पैदल ही बनारस के लिए चल दिए।

– अल्मोड़ा में अति आवश्यक वस्तुओं के अलावा खुली अन्य दुकानों को एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने बंद करवाया। यहां अनावश्यक रूप से लगे फड़ को हटाया गया। वहीं आज केएमवीएन उपाध्यक्ष रेनू अधिकारी और महेंद्र अधिकारी ने चार सौ से ज्यादा गरीबों को खाना खिलाया। हल्द्वानी में इंदिरा नगर वार्ड नंबर 1़ में मजदूर और जरूरतमंद तबके के लोगों को राशन बांटा गया। पार्षद शकील अंसारी द्वारा सत्तर परिवारों को राशन बांटा गया। पार्षद पिछले तीन दिनों सेे राशन बांट रहे हैं। उनका कहना है कि आगे भी यह कार्य जारी रहेगी।

– रामपुर बॉर्डर पर कुमाऊं के दर्जनों लोगों को रोका गया। ये लोग दिल्ली से पैदल चलकर या फिर लिफ्ट लेकर यहां तक पहंचे। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम इनकी मेडिकल जांच कर रही है। जिसके बाद यहां एसएसपी बरिंदरजीत सिंह पहुंचे। उन्होंने फंसे हुए लोगों को घर तक पहुंचाने आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने बेवजह आ रहे वाहनों को सीज करने के निर्देश दिए।

– डीएम के आदेश में हल्द्वानी की मंगल पड़ाव स्थित सब्जी मंडी को बंद कर दिया गया है। यहां पचास के अधिक दुकानें व चक्कियां हैं। जिन्हें प्रशासन द्वारा आज बंद करवा दिया। जबकि पूर्व में आदेश था कि राशन की दुकान और आटा चक्की भी खुली रहेंगी। इसके साथ ही अंतिम क्रियाकर्म का सामान भी नहीं मिल पा रहा है। अंतिम संस्कार का सामान बेचने वाले संजय राजपूत का कहना है कि एसएसपी द्वारा उनकी दुकान को बंद करवा दिया है।

– टनकपुर में सस्ता गल्ला की दुकान में खाद्यान वितरण शुरू हुआ। फिलहाल एक माह का राशन बांटा जा रहा है। राशन वितरण में सामुदायिक दूरी का ध्यान रखा जा रहा है।

– रामनगर कोतवाली द्वारा आज बेसहारा और जरूरतमंदों को राशन बांटा गया। पिथौरागढ़ जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर बिहार और यूपी के दिहाड़ी मजदूर एकत्र हुए। उन्होंने मांग की कि उन्हें उनके घर भेजने का प्रबंध किया जाए।

– श्रीनगर गढ़वाल में एक व्यापारी जरूरतमन्दों को फ्री राशन दे रहा था, जिससे भीड़ लग गयी। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने लोगों को हटाया। जिलाधिकारी डीएस गर्ब्याल ने बताया कि सम्बंधित व्यक्ति को नोटिस दिया जाएगा। इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया। लोग एक दूसरे से चिपक कर लाइन में लगे दिखाई दिए।

सस्ते गल्ले की दुकान के बाहर सुबह से लंबी लाइनें
– आज शनिवार को हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन पर पहाड़ के यात्रियों के लिए चार बसें लगाई गई हैं। मेडिकल चेकअप के बाद ही यात्रियों को बस में बैठने दिया जाएगा।

– हरिद्वार में तीन माह राशन लेने के लिए सस्ते गल्ले की दुकान के बाहर सुबह से ही लंबी लाइनें लग गई हैं।

– देहरादून के बाजारों में आज शनिवार को बेहद कम संख्या में लोग दिखाई दिए। इस वजह से ठेली वाले ग्राहकों का इंतजार करते रह गए। बता दें कि शुक्रवार की तरह आज भी जरूरी सामान की दुकानें सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक खुली रहेंगी।

– देहरादून के मोती बाजार और कालिदास मार्ग पर आज बहुत कम लोग नजर आए। वहीं धारा चैकी में पास बनवाने के वक्त सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया।

– देहरादून में सुबह साढ़े चार बजे निरंजनपुर मंडी में भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार से मंडी खुलने का समय भी बदल गया है। अब मंडी देर रात दो बजे से सुबह पांच बजे तक खुली रहेगी।

– सरकार ने बृहस्पतिवार को लॉकडाउन के दौरान जनता को आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए तय समय में बदलाव किया था। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि छह घंटे की राहत दूसरे दिन भी जारी रखी जाए। इस दौरान केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें ही खोली जाएंगी और चार पहिया निजी वाहन नहीं चलेंगे।

– यह व्यवस्था जारीः चार पहिया वाहन नहीं चलेंगे, दो पहिया वाहनों पर एक व्यक्ति ही सवार होगा, दूध, सब्जी, राशन की दुकानें ही खुलेंगी, अंडा, मीट और चिकन की दुकानें भी खुलेंगी, सब्जी की ठेलियां चल सकेंगी, थोक का बाजार दोपहर दो से चार बजे तक खुलेगा, बैंक दोपहर डेढ़ बजे तक हो सकेगा काम।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments