Thursday, October 22, 2026
Homeदेहरादूनदेहरादून स्कूल परिसर में देह व्यापार मामले पर महिला आयोग सख्त, जांच...

देहरादून स्कूल परिसर में देह व्यापार मामले पर महिला आयोग सख्त, जांच के निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने देहरादून के एक स्कूल परिसर में सामने आए देह व्यापार के मामले का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने जिलाधिकारी को मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

कुसुम कंडवाल ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में इस तरह की गतिविधियां बेहद गंभीर और अक्षम्य हैं। उन्होंने प्रशासन से रैकेट के सरगनाओं को बेनकाब कर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

महिला आयोग ने शिक्षण संस्थानों के आसपास संचालित शराब और नशे के संदिग्ध केंद्रों की जांच के भी आदेश दिए हैं। साथ ही प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में स्कूलों और कॉलेजों के आसपास ऐसी अवैध गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जाए।

आयोग अध्यक्ष ने अभिभावकों से भी बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को अपराध और गलत गतिविधियों से बचाने में माता-पिता की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments