Thursday, May 7, 2026
Homeदेहरादूनदो दिवसीय दौरे पर यमकेश्वर पहुंचे सीएम योगी, सीएम धामी भी रहे...

दो दिवसीय दौरे पर यमकेश्वर पहुंचे सीएम योगी, सीएम धामी भी रहे साथ

यमकेश्वर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर यमकेश्वर पहुंचे। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami भी उनके साथ मौजूद रहे। दोनों मुख्यमंत्रियों के आगमन को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

यमकेश्वर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी का दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें कॉलेज और क्षेत्रीय विकास से जुड़ी जानकारियां भी दीं।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्यमंत्री धामी मंदिर उद्घाटन एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यमकेश्वर पहुंचे हैं। धार्मिक अनुष्ठानों के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जबकि शुक्रवार को महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्रियों के दौरे को लेकर स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments