मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने नई दिल्ली में केंद्रीय किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री Shivraj Singh Chouhan से मुलाकात की। मुख्यमंत्री यहां शिवराज सिंह चौहान की प्रकाशित पुस्तक ‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पहुंचे थे।
कार्यक्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति M. Venkaiah Naidu और पूर्व प्रधानमंत्री H. D. Deve Gowda भी उपस्थित रहे।
‘अपनापन’ एक प्रेरणादायी कृति है, जिसमें शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के साथ विभिन्न जिम्मेदारियों में कार्य करते हुए प्राप्त अनुभवों को सजीव रूप में साझा किया है। पुस्तक में नेतृत्व, सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विचारों को सरल एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुस्तक के प्रकाशन पर शिवराज सिंह चौहान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पुस्तक समाज और युवाओं के लिए प्रेरणादायी साबित होगी। उन्होंने कहा कि पुस्तक में साझा किए गए अनुभव जनसेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने वाले हैं।

