Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरनये साल के जश्न को लेकर मसूरी में पुलिस मुस्तैद

नये साल के जश्न को लेकर मसूरी में पुलिस मुस्तैद

 

मसूरी। संवाददाता। नये साल को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा तैयारियां कर ली गई है। खासकर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा ट्रेफिक प्लान तैयार किया गया है। मसूरी कोतवाल विद्या भूषण नेगी ने बताया कि नये साल पर शहर में ट्रैफिक को सुचारू करने के लिए सभी ट्रेफिक प्लान तैयार कर लिये गये हैं। जिसमें 100 के करीब अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है।

बताया कि नये साल पर शहर के हर चौक चौराहों के साथ ही देहरादून मसूरी मार्ग, मंलिगार चौक, किताबघर चौक, मसूरी कैंपटी मार्ग पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे, जिससें जाम की स्थित पैदा न हो सके। उन्होंने कहा कि पांच पार्किंगों की व्यवस्था भी कर ली गई है जहां पर पर्यटक वाहनों को पार्क कर पाएंगे वहीं बताया कि शहर में ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए मार्गों को डायवर्ट करने पर भी विचार किया जा रहा है। जिससे बाहर से आने वाले पर्यटकों को किसी भी तरह की असुविधाओं का सामना न करना पड़े।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments