देहरादून। मुख्यमंत्री के निर्देश पर समर्पण संस्था के सहयोग से उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों व उनके स्वजन के लिए टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 160 पत्रकार व उनके स्वजन को कोरोनारोधी टीका लगा। प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रदीप गुलेरिया, महामंत्री गिरिधर शर्मा ने बताया कि 15 मई को भी 10 से पांच बजे तक शिविर आयोजित किया जाएगा। उधर, सूचना निदेशालय में भी मीडियाकर्मियों के लिए टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ।

.jpeg)
.jpeg)

