Monday, May 25, 2026
Homeदेहरादूनपेट्रोल-डीजल फिर महंगे, देहरादून में नई दरें लागू

पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, देहरादून में नई दरें लागू

देहरादून। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि की। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है जब ईंधन की कीमतों में इजाफा किया गया है।

नई दरें लागू होने के बाद देहरादून में पेट्रोल 2.55 रुपये प्रति लीटर महंगा होकर 100.50 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं डीजल की कीमत में 2.72 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद डीजल 95.90 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसके अलावा एक्सपी-95 पेट्रोल की कीमत बढ़कर 108.93 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

लगातार बढ़ रही ईंधन कीमतों का असर आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ परिवहन क्षेत्र पर भी पड़ने की संभावना है। परिवहन लागत बढ़ने से रोजमर्रा की वस्तुओं के दामों में भी असर देखने को मिल सकता है। वाहन चालकों और व्यापारियों ने लगातार हो रही मूल्य वृद्धि पर चिंता जताई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments