देहरादून: प्रेमनगर के खेरीगांव में कृष्णा फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पम्प पर पैट्रोल भरवाने को लेकर विवाद हो गया। दो वाहनों में सवार लॉ कॉलेज के छात्रों ने सेल्समैन को बुरी तरह पीट दिया। इस मामले में प्रेमनगर थाना पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। आरोपित हरियाणा शामली और देहरादून के बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार पहले पेट्रोल भरवाने को लेकर विवाद हुआ था।
पैट्रोल भरवाने को लेकर हुआ विवाद, दबंगो ने सेल्समैन पर किया जानलेवा हमला
RELATED ARTICLES

