फर्नीचर की दुकान में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग के आसपास की दुकानों तक फैलने की आशंका बनी हुई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया।
दमकलकर्मी आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास में जुटे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं, आग से हुए नुकसान का आकलन भी नहीं किया जा सका है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

.jpeg)
.jpeg)

