राज्य के सरकारी एवं प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग की सभी सीटें अब सरकारी काउंसलिंग के जरिए भरी जाएंगी। एचएनबी चिकित्सा विवि ने यह निर्णय लिया है। दरअसल प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों की बीएससी नर्सिंग की पचास फीसदी सीटें अभी तक प्राइवेट कॉलेजों की ओर से खुद भरी जाती थी। इस साल नर्सिंग काउंसिल ऑफ इंडिया ने इस व्यवस्था को बंद करने का निर्णय लिया था। अब राज्य सरकार ने भी अपने नियमों में बदलाव कर दिया है। एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विवि के कुलपति प्रो. हेमचंद्रा ने बताया कि राज्य के सभी प्राइवेट कॉलेजों की शत प्रतिशत सीटें अब प्रवेश परीक्षा के बाद विवि की ओर से काउंसलिंग के जरिए भरी जाएंगी।
बीएससी नर्सिंग सीटें भरने को सरकार का नया फैसला, जानें कैसे भरी जाएंगी सीट
RELATED ARTICLES

